भरथना (इटावा)। मिडिल स्कूल मैदान में चल रही श्रीरामलीला के पंडाल में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे आग गई। इससे भगदड़ मच गई। अग्निश्मन विभाग की टीम ने 20 मिनट में आग बुझा दी।
मंचन की तैयारियों के दौरान पंडाल के ऊपरी हिस्से में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठने से अफरातफरी के बीच लोग भागने लगे। कमेटी के सदस्यों ने पंडाल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला।
सूचना पर सीओ विजय सिंह, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंसूर अहमद मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।