फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आ गए राम... घर-घर मनी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में सोमवार को भगवान रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो हर कोई राम की भक्ति में डूब गया। प्रमुख चौराहों से लेकर गली-गली भगवा रंग रंगी और उत्सव मनाती दिखी। हर चेहरे पर राम के आने की खुशी झलकी। घर से लेकर दुकानें और सरकारी कार्यालय तक रंगबिरंगी रोशनी से नहाये दिखे। शाम असंख्य दीप जलाए गए और आतिशबाजी करके दिवाली मनाई गई। भक्ति में डूबे शहर में लोग बोल उठे... हमारे राम आ गए।
विज्ञापन

रविवार देर रात से ही चौराहे, सड़कें, सरकारी भवन और मंदिर सजाने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर में नगर पालिका चौराहा से तहसील चौराहा, तिकोनिया चौराहा, बजाजा लाइन, नुमाइश चौराहा, छैराह आदि को सजाया गया। पूरे बाजार में भगवा रंग के गुब्बारे लगाए गए।
बलदेव चौराहे से नीलकंठ की ओर जाने वाले रास्ते को रंगबिरंगी सतरंगी प्लास्टिक की झालरों से सजाया गया। जगह-जगह चौराहों पर श्रीराम के गीत बजते रहे। नुमाइश चौराहा, पक्का तालाब चौराहों पर लगे फव्वारों और चौकों को भी झंडे और गुब्बारे लगाकर भव्य बनाया गया। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। शाम होते ही लोगों ने मंदिरों, घरों, नदी-तालाबों के तटों पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। श्रीराम के उद्घोष गूंजे।
विज्ञापन

सुंदरकांड और रामचरित मानस के पाठ हुए
इटावा। शहर के ज्ञान मंदिर पर रामचरित मानस का पाठ और इसके बाद भंडारे का आयोजन कराया गया। चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर विशेष पूजन कराया गया। शाम को 101 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कारौल मोहल्ले स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड हुआ। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद भंडारा हुआ। नीलकंठ मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ कराया गया। डाकखाने के सामने बड़े हनुमान मंदिर पर 101 दी प्रज्ज्वलित किए गए। बकेवर के गोपाल मंदिर, परमहंस मंदिर पर सुंदरकांड, राम जानकी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ हुआ। बकेवर थाना परिसर स्थिति मंदिर पर सुंदरकांड पाठ हुआ। लखना में कालिका मंदिर पर सुंदरकांड पाठ हुआ।

शोभायात्रा पर हुई पुष्पवर्षा
बकेवर। लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्रीराम यात्रा निकाली गई। भगवान राम-लक्ष्मण-जानकी व हनुमान के रूप में बच्चे विराजमान थे। सैकड़ों की संख्या में नगर के लोग पैदल व बाइकों पर केसरिया झंडा लेकर चल रहे थे। यात्रा में चेयरमैन लखना गणेश शंकर पोरवाल सहित तमाम नगर व क्षेत्रवासी शामिल थे। यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पुराने नहर पुल से होकर बाईपास होकर गुजरी। नए नहर पुल पर समाजसेवी धनंजय सिंह ने आरती उतार कर यात्रा का स्वागत किया। लखना में माहेश्वरी मुहाल जानकीबाई मंदिर, स्टेट बैंक शिव मंदिर, गंज मुहाल अड्डा परम सिंह, नहर बाजार शिव मंदिर पर भंडारा हुआ।

बिरूआबड़ी मंदिर पर भंडारे का प्रसाद लेते लोग। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें