फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश, मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से एंबुलेंस फंसी ....

विज्ञापन
जलभराव होने से रेलिंग पकड़कर जाते लोग। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को हुई बारिश आफत लेकर आई। नगर पालिका की लापरवाही के कारण जगह-जगह जलभराव हुआ। टूटी सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। मैनपुरी अंडरपास में एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन

बारिश की वजह से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हुआ। मैनपुरी अंडरपास में भी पानी भर गया। सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल से गर्भवती महिला को सैफई आयुर्विज्ञान विवि लेकर जा रही एंबुलेंस अंडरपास में फंस गई। गड्ढे की चपेट में आकर एंबुलेंस का एक्सल टूटने से प्रसव पीड़ा बढ़ी तो दूसरी एंबुलेंस बुलानी पड़ी। महिला के पति एवं अछल्दा निवासी प्रभात ने बताया प्रतिभा को लेकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल आए थे। दूसरी एंबुलेंस आने में करीब पौन घंटे लग गए और इस दौरान पत्नी दर्द से कराहती रही।
दूसरी ओर, सर्विस रोड से शांति कालोनी जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया। जलभराव से बचने के लिए स्कूली बच्चों व महिलाओं को अंडरपास के ऊपर लगी रेलिंग पकड़-पकड़कर जाना पड़ा। गड्ढों में तब्दील शहर की कालपी-सर्कुलर रोड पर पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कत हुई। सुंदरपुर मोड़ पर स्थिति ज्यादा खराब होने से वाहनों की रफ्तार भी थमती रही। नवीन मंडी के सामने बसरेहर रोड पर भी जलभराव हुआ। बड़े-बड़े गड्ढों पर पानी भर गया। शहर के नेविल रोड, बजाजा लाइन, कटरा शमशेर खान मोहल्ला, फ्रेंड्स कालोनी, रामनगर, विजय नगर में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण जलभराव की समस्या रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण बाजारों में भी रहा सन्नाटा
सुबह से हो रही बारिश देर शाम तक रुक-रुककर होती रही। इससे बाजारों में भी सन्नाटा रहा। पूरे दिन दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। बारिश होने के कारण लोग घरों से कम ही निकले।

।ंडरपास के जलभराव में फंसी एंबुलेंस। संवाद- फोटो : ETAWAH

पानी में से गर्भवती महिला को ले जाते परिजन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें