फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीन घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक, शताब्दी समेत 12 ट्रेनें रुकी रहीं

Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 50:::रेलवे स्टेशन पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस व इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन




फोटो 51:::भरथना रेलवे स्टेशन पर पूछताछ करते यात्री। संवाद



फोटो 52::::भरथना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस । संवाद

- घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में मची खलबली

- शताब्दी और कामाख्या एक्सप्रेस को भरथना में रोका



- 05 : 25 बजे से 08:18 तक अप और डाउन दोनों ट्रैक रहे बाधित



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। ट्रेन में आग लगते ही यात्रियों ने सराय भूपत स्टेशन पर चेन पुलिंग कर दी। नॉन स्टाप ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकते ही पीछे आ रही ट्रेनें रुक गईं। शाम 05:25 पर रेलवे के अधिकारियों को जानकारी मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर अप और डाउन लाइन पर सभी ट्रेनों को जहां, तहां रोक दिया गया। रात करीब 08:18 पर क्लोन एक्सप्रेस के बचे कोचों को रवाना करने के बाद यातायात सुचारू हो सका।



कोटा से पटना जा रही 09625 छठ स्पेशल को जसवंतनगर में रोक दिया गया। सरायभूपत स्टेशन के आउटर पर विक्रमशिला एक्सप्रेस, जसवंतनगर पूजा स्पेशल, बलरई भावनगर एक्सप्रेस तथा टूंडला पैसेंजर को रोक दिया गया। उधर, भरथना रेलवे स्टेशन और आउटर पर भी कई ट्रेनें खड़ी रहीं। शाम करीब छह बजे दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को मेन लाइन पर रोका गया, जबकि कामाख्या एक्सप्रेस लूप लाइन पर रोकी गई। करीब पौने तीन घंटे 12 ट्रेनें खड़ी रहीं। 08:18 पर क्लोन एक्सप्रेस को बचे 14 कोचों के साथ रवाना किया गया। इटावा रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



जनरल के टिकट हुए वापस

करीब पौने तीन घंटे तक ट्रेनों की रफ्तार थमी रहने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्रियों स्टेशनों पर इंतजार करने के बाद जनरल टिकट वापस किए। इटावा रेलवे स्टेशन से 118 टिकट वापस किए गए। वहीं भरथना रेलवे स्टेशन पर 200 से अधिक जनरल टिकट यात्रियों से वापस किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें