फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खाद की दुकानों में छापा, दो के लाइसेंस निलंबित

Sun, 24 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संयुक्त कृषि निदेशक खाद ने शनिवार दोपहर जिले की टीम के साथ लखना क्षेत्र में खाद की दुकानों में छापा मारा। दो दुकानों पर मशीन में दर्शाई गई डीएपी से ज्यादा खाद मिलने पर दोनों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर संयुक्त कृषि निदेशक खाद डॉ. अनिल पाठक ने छापेमारी अभियान चलाया। लखना क्षेत्र में कई दुकानें चेक कीं। दुकानों पर रखे स्टॉक को चेक करके पीओएस मशीन से मिलान किया। इस दौरान राठौर खाद्य भंडार पर मशीन में फीड पर मशीन में फीड डीएपी की बोरियों से करीब 73 बोरियां अधिक मिलीं।
वहीं, टेक्निकल बिल्डिंग मैटेरियल एवं खाद्य भंडार पर भी मशीन में 532 मशीन में बोरियां फीड मिलीं, जबकि 802 मौके पर मिलीं। इस दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों दुकानों की पीओएस मशीन को भी लॉक कर दिया गया। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में खलबली मची रही।
विज्ञापन

उधर, डीडी कृषि आरएन सिंह और जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा की दो टीमों ने इकदिल, महेवा और सैफई में छापेमारी अभियान चलाया। कुल 26 दुकानों को चेक किया। आठ खादों के नमूने लिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। खाद स्टॉक करने या अन्य काेई अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें