फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छापा मारकर हाईड्रोजन पेरोक्साइड केमिकल के 50 केन पकड़े

Fri, 21 Jul 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24::::दुकान पर पकड़ा गया केमीकल। संवाद
विज्ञापन


- एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने 50 केन केमिकल किया बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी


बकेवर। कस्बा बकेवर में एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर हाईड्रोजन पेरोक्साइड केमिकल के 50 केन पकड़े हैं। दुकानदार के पास इसे बेचने के लिए लाइसेंस नहीं था। यह विषाक्त रसायन चिकित्सकीय इलाज के साथ दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में भी किया जाता है।



शुक्रवार को एसडीएम भरथना कुमार सत्यम जीत ने पुलिस और खाद्य आपूर्ति टीम के साथ शुक्रवार देर शाम औरैया रोड पर आंबेडकर पार्क के सामने एक केमिकल व दूध से जुड़े उपकरण बेचने वाली एक दुकान पर छापा मारा। छापा के दौरान दुकान के स्टोर से 50 केन हाईड्रोजन पर ऑक्साइड केमीकल मिला। इसके लाइसेंस की जानकारी दुकान संचालक नहीं दे सका। इस पर टीम ने पूरा केमीकल जब्त कर लिया है। एसडीएम भरथना कुमार सत्यम जीत ने बताया कि उक्त दुकान पर 25 सौ लीटर हाइड्रोजन पर ऑक्साइड केमीकल के 50 केन में बरामद हुआ है। इतनी मात्रा में इस केमीकल का बरामद होना जांच का विषय है। इस कारण केमिकल जब्त करके खाद्य विभाग के माध्यम से परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। टीम में नायाब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, इंस्पेक्टर बकेवर रणबहादुर सिंह लेखपाल बकेवर अर्जुन सिंह चौहान, महेवा सुधीर चतुर्वेदी खाद्य विभाग के अधिकारी कलीमुद्दीन व भरथना खाद्य निरीक्षक शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







दूध में मिलाकर उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है


आम तौर पर इस केमीकल का उपयोग उपकरण साफ-सफाई के काम में किया जाता है, लेकिन इसका दुरुपयोग करके मानव जीवन के साथ खिलवाड़ भी होता है। खाद्य निरीक्षक शैलेन्द्र कहते हैं कि इस केमीकल को खाद्य पदार्थों में मिलावट करते हैं। इसके लिए ही इसका परीक्षण कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग के बकेवर अस्पताल के प्रभारी चिकत्सक डॉ. विनय मिश्रा से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि गाय व भैंस के दूध को इस केमीकल के मिलाने से 36 से 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें