फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरनगर के राहुल ने इटावा के भुवनेश को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सती मेला महोत्सव में बुधवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें चकरनगर के पहलवान राहुल ने इटावा के भुवनेश को पटकनी दी। 11 हजार की इनामी कुश्ती दतिया के विश्वजीत व हरियाणा के पिंटू के बीच बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी व अन्नू गुप्ता ने किया। पहले दिन सैफई के जय पहलवान व मथुरा के हैप्पी के बीच हुई कुश्ती कांटे के संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटी। फिरोजाबाद के सत्येंद्र ने मैनपुरी के कल्लू पहलवान को चित किया। इटावा के भुवनेश ने बकेवर के करण को हराया। अयोध्या के बाबा राजेश दास अयोध्या ने गोरखपुर के पहलवान अमित को पराजित किया। हरियाणा के पिंटू पहलवान ने फिरोजाबाद के हरेंद्र पहलवान को हराया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, मोनू उपाध्याय, जगराम सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह चौहान, अनुज अवस्थी मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें