फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उदी सीएचसी में दूसरे दिन भी दिखा अजगर

Sun, 25 Oct 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। सीएचसी उदी में लगातार दूसरे दिन अजगर दिखाई देने से मरीजों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अजगर परिसर में नजर आया। इससे पहले बृहस्पतिवार रात भी पार्किंग में अजगर दिखाई दिया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि शुक्रवार रात दिखाई दिया अजगर वही था, जो बृहस्पतिवार रात परिसर में आया था। उसे चंबल के पास छुड़वा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के आसपास साफ-सफाई कराने के लिए बीडीओ गौरव पुरोहित को पत्र लिखा जाएगा, ताकि परिसर के आसपास सफाई रहे। लगातार दो रात अजगर दिखाई देने से अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार डरे रहे। स्थानीय लोगों ने भी परिसर के आसपास उगी झाड़ियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें