फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर बाजार हुआ गुलजार, जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। करवाचौथ गुरुवार को है। इसके लिए बाजार सज गए हैं। बुधवार को महिलाओं ने साड़ी, चूड़ियां, हार और करवा खरीदे। रंगवाला मिट्टी का करवा 70 से लेकर 120 रुपये में बिका। बाजारों में भीड़ के कारण जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

चूड़ी की दुकानों और ब्यूटी पार्लर में भीड़ रही। महिलाओं ने अपने सजना के नाम की मेहंदी लगवाई। सराफा बाजार में रौनक रहीं। सराफ ने बताया कि करवाचौथ में कारोबार अच्छा चल रहा है। महिलाएं मंगलसूत्र, पायल, बिछिया पसंद कर रही हैं। दंपती के नाम के पहले अक्षर वाले लाकेट की मांग भी हैं। सोने व हीरे की अंगूठी भी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

उधर बाजारों में भीड़ के कारण राजागंज चौराहा, लालपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, पालिका चौराहा, बजाजा लाइन, पक्की सराय, तिकोनिया में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें