फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भी जुटाएंगे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का चिन्हांकन कराया जा रहा है। राजस्व लेखपाल भी अपने अपने क्षेत्रों में चल रहे मदरसों के बारे में जानकारी जुटाएंगे। अभी तक गैर मान्यता प्राप्त छह मदरसों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें से दो मदरसों की जांच भी कर ली गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमा के कारण सर्वे का कार्य नहीं किया गया। अब सोमवार को फिर से मदरसों के सर्वे का काम किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम, बीएसए तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की टीम बनाई गई है। यह टीम सर्वे कर रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का अभी कोई रिकार्ड विभाग के पास नहीं है। सर्वे करने के लिए गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का चिन्हांकन कराया जा रहा है। इस कार्य में तहसील के कर्मचारी भी लगेंगे। वे बताएंगे कि कहां गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है। इसमें 11 बिंदुओं पर सर्वे किया जा रहा है। जिले में मान्यता प्राप्त 19 मदरसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें