फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी बंद रहा ढकरा पुलिया से आवागमन

विज्ञापन
़ाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई ढकरा पुलिया। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
चकरनगर। ढकरा पुलिया से चौथे दिन भी आवागमन बंद रहा है। क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंबल पार क्षेत्र के छोटे-बड़े 100 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। डेढ़ लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में पुलिया टूटने से लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
चंबल पार क्षेत्र के लोग जरूरत के सामानों व अन्य सरकारी कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय चकरनगर या जिला मुख्यालय की ओर पड़ने वाले लखना व बकेवर के बाजारों में ओर जाते हैं। ढकरा पुलिया टूटने से आवागमन बंद है। व्यापारियों का लाखों रुपये का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। लखना-सिंडोस मार्ग की यह पुलिया क्षेत्र की आवागमन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मलखान सिंह ने बताया कि मिट्टी सूखने पर पुलिया की मरम्मत लोक निर्माण विभाग शुरू कराएगा। तब तक हादसे के अंदेशे के चलते आवागमन बंद किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें