फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पति की डांट से क्षुब्ध होकर गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Oct 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला नगोली गांव में गर्भवती ने पति की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नगला नगोली निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि उसकी पत्नी (23) रश्मि छह माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह बिना बताए ब्रह्माणी देवी मंदिर दर्शन के लिए गई थी। शत्रुघ्न ने उसकी शिकायत रश्मि के मायके में फोन से की थी। घर वापस आने के बाद उसने अपनी पत्नी को डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने देर शाम तलघर में जाकर शटर बंद करके साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति ने आस-पास के लोगों की मदद से शटर खुलवाकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। शत्रुघ्न ने बताया कि उसकी चाय की दुकान है। उसका एक दो साल का बेटा नैतिक भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें