फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिपालपुर में प्रधान पद का उप चुनाव कल

Tue, 28 Feb 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। महेवा ब्लॉक की महिपालपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उप चुनाव के लिए दो मार्च को मतदान होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अजब सिंह उर्फ टिल्लू का बीमारी के कारण सैफई पीजीआई में दो अक्तूबर को निधन हो गया था। इसके बाद एडीओ पंचायत महेवा श्यामवरन राजपूत ने 21 अक्तूबर को खुली बैठक कर पंचायत सदस्य श्रवण कुमार को कार्यवाहक प्रधान बनाया था। यहां रिक्त पद पर उप चुनाव होना है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए इस बार जहां एक तरफ अजब सिंह दोहरे की पत्नी शशि देवी हैं तो उनके सामने महिपालपुर गांव के ही गौरव मिश्रा चुनौती पेश कर रहे हैं। मुकाबला रोचक माना जा रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन सतर्क है। अब तक 180 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया जा चुका है। बकेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें