फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरटीआई डालने पर प्रधान ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Sun, 01 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर गांव में आरटीआई निकलवाने पर प्रधान ने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। मारपीट में घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बरालोकपुर गांव निवासी आमोद दुबे ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका पुत्र यशवंत दुबे, नाती दीपक कुमार बाजार करके घर आ रहे थे। तभी गली के मोड़ पर प्रधान विशुन लाल कठेरिया अपने पांच साथियों के साथ घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही उसका पुत्र यशवंत व नाती दीपक गली के मोड़ पर पहुंचा तभी उनके पुत्र को घेर लिया। प्रधान ने चिल्लाकर कहा कि तुम लोग बहुत आरटीआई निकलवाते हो। यह कहकर सभी ने हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से यशवंत के ऊपर फायर कर दिया।
मारपीट में यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि नाती दीपक ने भाग कर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर उसकी पुत्री दीपशिखा चिल्लाते हुए मौके पर पहुंची। भीड़ जमा होते देख आरोपी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यशवंत को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि घायल यशवंत के पिता आमोद दुबे की तहरीर के आधार पर प्रधान विशुन लाल कठेरिया, ब्रिजेन्द्र जाटव, विपिन जाटव, कृष्ण कठेरिया, विरल दुबे व रूपेश कुमार दुबे निवासी बरालोकपुर के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें