इटावा। सैफई स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को 132 केवी मेन बस की मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सैफई समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से पेयजल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करने की अपील की है। एक्सईएन ट्रांसमिशन फूलचंद ने बताया कि 15 अक्तूबर को सैफई स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान यहां से निर्गत 33 केवी सैफई प्रथम, सैफई द्वितीय, सैफई तृतीय, रिम्स, हैवरा, परासना, फतेहपुरा, तरणताल, हवाई पट्टी, 500 बेड अस्पताल, ट्रॉमा, सिमरार, करहल, देहुली से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। (संवाद)