विद्युत विभाग ने शनिवार को बिजली बिल बकाया होने पर बोर्ड परीक्षा केंद्र का ही बिजली कनेक्शन काट दिया। अचानक बिजली कटने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे अचानक बंद हो गए। केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने अपनी गलती सुधारी। बिजली कनेक्शन फिर से जोड़ा गया। इस बीच परीक्षा पूरी हो चुकी थी। चकरनगर क्षेत्र के निरंजन सिंह इंटर कालेज निरंजननगर पर विद्युत विभाग का लगभग 20 हजार रुपये का बिल बकाया है। एसडीओ एके गौतम ने कालेज का कनेक्शन कटवा दिया। उस समय इंटरमीडिएट बोर्ड का पेपर चल रहा था। एसडीएम ने परीक्षाओं के दौरान कनेक्शन न काटने की हिदायत दी। बिजली कर्मियों ने दुबारा से कनेक्शन जोड़ दिया।