फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश से आलू पर लगा दाग, किसान चिंतित

Fri, 15 Mar 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मौसम खुलने के साथ आलू खोदाई में तेजी आई है। किसान आलू के भंडारण में जुट गए हैं। कम पैदावार से परेशान किसानों के सामने बारिश ने एक नई मुश्किल खड़ी कर दी है। बारिश के बाद खुद रहे आलू पर हरा दाग लग गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई तेज बारिश और ओलों ने आलू की खोदाई और सरसों की कटाई पर ब्रेक लगा दिया था। अब मौसम खुलने के साथ ही किसान एक बार फिर से आलू खोदने में जुट गए है। होली से पूर्व किसान अपनी फसल की खोदाई पूरी करके शीतगृह में भंडारण करना चाहते हैं। खोदाई से पूर्व ही बारिश ने खलल डाल दिया। बरसात से खेतों में पानी भर गया था, लेकिन अब धूप व तेज हवाओं ने किसानों को राहत दी है। आगामी दिनों मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए खोदाई के लिए ट्रैक्टर व मजदूरों को लगा दिया है।
वहीं, कई किसानों की आलू की फसल हरी हो गई है। पिछली बार 45 से 55 पैकेट आलू प्रति बीघा निकला था। इस बार घटकर 35 से 45 पैकेट ही निकल रहा है। किसान अरुण कुमार ने बताया कि पहले ही आलू की पैदावार कम है, ऊपर से मौसम खराब होने के कारण खोदाई भी प्रभावित हुई। अब खोदाई फिर से शुरू की तो आलू में हरा दाग मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान गुड्डू का कहना है कि उन्होंने बारिश से पहले ही आलू की खोदाई कर ली थी। 12 बीघा आलू खोदाई के लिए बचा था, तब बारिश हो गई। खोदाई बुधवार से फिर शुरू कर दी। बारिश के बाद काफी आलू हरा हो गया है। किसान राजकिशोर ने बताया कि आंधी-बरसात से आलू की फसल पर पानी पड़ जाने से आलू की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। खोदाई के वक्त आलू पर दाग व खराब आलू निकलने से मुसीबत खड़ी है। कृषि जानकार देवेंद्र कुमार ने बताया कि आलू की खोदाई के लिए अभी मौसम अच्छा है। किसानों को जल्द से जल्द अपनी फसल को खोदकर सुरक्षित कर लेना चाहिए। बारिश का पानी खेतों में भर जाने से आलू पर हरा दाग लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें