फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चंबल पुल से भारी वाहनों के आवागमन की संभावना बढ़ी

Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। यूपी और एमपी की दो सीमाओं को जोड़ने वाले इटावा-भिंड मार्ग पर स्थित उदी चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएनसी कंपनी की ओर मोबाइल ब्रिज क्वालिटी कैपेसिटी मशीन से की गई टेस्टिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इस पर प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंबल पुल से सात जून बुधवार रात से भारी वाहनों के आवागमन पूरी तरह से डीएम ने एनएच के अधिशाषी अभियंता की रिपोर्ट पर बंद कर दिया गया था। इसमें बसों का भी आवागमन रोक दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई को पीएनसी कंपनी की ओर से चंबल ब्रिज क्वालिटी एंड कैपेसिटी टेस्टिंग (एमबीआईयू) मशीन से पुल की क्षमता की जांच कराई गई।
इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भारी वाहन जल्द चालू किए जा सकते हैं। रिपोर्ट बाद इसे इटावा प्रशासन, सेतु निगम व नेशन हाइवे अथॉरिटी को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

पूरे देश मे मात्र कुल चार ब्रिज क्वालिटी चेकिंग मशीन हैं। इसमें से एक चंबल पुल की जांच के लिए पीएनसी की ओर से मंगाई गई थी। पीएनसी के भिंड ग्वालियर टोल प्लाजा प्रबंधक अमित सिंह राठौर ने बताया कि चंबल पुल की क्षमता जांच की रिपोर्ट अधिकरियों को दे दी गई है। यह पॉजिटिव आई है। एनएच 92 के अधिशाषी अभियंता मुकेश ठाकुर ने इस संदर्भ में कहा कि जांच मशीन पीएनसी ने मंगाई थी। रिपोर्ट आने पर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें