कस्बा में पुलिस की मौजूदगी में पति को हेलमेट पहनाती पत्नी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बसरेहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर राहिन तिराहे के पास बाइक चेकिंग अभियान चलाया।
करवाचौथ के पर्व पर जो बाइक सवार पति पत्नी बिना हेलमेट के निकले उन्हें बसरेहर की एक बाइक एजेंसी की ओर से निशुल्क हेलमेट पत्नी से पहनावाया गया। उनसे भविष्य में बिना हेलमेट के बाइक न चलाने का वचन लिया गया।