चकरनगर। चकरनगर से सपा ब्लॉक प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही अपना त्यागपत्र जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव को सौंप दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर के डीएम को पत्र भेज दिया है।
दरअसल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के पति शिव किशोर यादव चकरनगर एसडीएम मलखान सिंह को धमकाने के चलते गैंगस्टर में जेल में बंद हैं। उनकी आपराधिक तरीके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।
इसी बीच ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर 44 में से 33 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम से मुलाकात की थी। इस पर डीएम ने 10 अगस्त को मतदान के आदेश दिए थे।
इधर, डीएम अवनीश कुमार राय ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से चकरनगर ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफे का पत्र मिल गया है। अब ऐसे में 10 अगस्त को होने वाली बैठक नहीं होगी।