फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः मुलायम की राजनीति में रही मजबूत पकड़

विज्ञापन
नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की राजनीति में मजबूत पकड़ रही।
विज्ञापन

अखिलेश से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में केंद्रीय भूमिका में थे। कई पदों पर वह रहे। ऐसे में निश्चित रूप से उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। उनके साथ काम करने का मौका विधानसभा में मिला था। उन्होंने हमेशा लोगों की उम्मीदों के मुताबिक काम किया। इनके अलावा आंध्र प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यनामला रामकृष्ण नायडू, राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव के बेटे शांतनु यादव भी नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन

सैफई के लोग गुरुवार का दिन किसी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुभ नहीं मानते हैं। यही कारण रहा कि नेताजी की कोठी में परिवार के लोग तो पहुंचे लेकिन सैफई के दूसरे लोग नहीं गए। कोठी के अंदर मंच के आसपास वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। वहां नेताजी की तस्वीर रखी गई है। इसी मंच पर नेताजी होली के दिन लोगों से मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें