फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की मांग पर बोले शिवपाल ... अब देर हो चुकी है

विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लिखी चिट्ठी को तवज्जो नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। अब तो वे वहीं बैठेंगे जहां पहले से उनका स्थान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर चाचा शिवपाल सिंह यादव के वरिष्ठता क्रम का ध्यान रखते हुए आगे की पंक्ति में सीट निर्धारित करने का अनुरोध किया था। इटावा पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल से जब पत्रकारों ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता है, क्या चिट्ठी मेरे बारे में लिखी गई है। विधानसभा में मेरी कुर्सी तो पहले से एलॉट है, मुझे तो उसी पर बैठना है।
उन्होंने कहा कि अगर आगे ही करना होता तो पहले ही करते, अब बहुत देर हो चुकी है। अब करने से क्या फायदा। सपा नेता आजम खान से हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें