फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रसपा किसी से नहीं करेगी गठबंधन : शिवपालद्घद्घद्घद्घ

विज्ञापन
अपने आवास पर विघायक शिवपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। प्रसपा प्रमुख ने चौगुर्जी स्थित आवास पर पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों से सीख ली है, इसलिए किसी भी पार्टी से समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने देश में जातीय जनगणना पर जोर दिया। कहा कि ऐसा करने से पता चल सकेगा कि देश में किस जाति के कितने लोग हैं। विधानसभा का सत्र कम से कम 15 दिन का होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एटा का दौरा पहले से लगा होने की वजह से मंगलवार से वे सत्र में जाएंगे। अखिलेश द्वारा सीट बदलने को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को इस संबंध में पत्र नहीं देना चाहिए था, वो अधिकार दल के नेता को होता है। मैनपुरी की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि नेता जी के रहते में इस सीट से चुनाव लड़ने के बारे में सोच नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें