फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुलिस ने रुकवाई किशोरी की शादी, मची अफरा-तफरी

Sat, 20 May 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग लड़की की शादी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचे बाल विकास अधिकारी व पुलिस ने किशोरी की शादी रुकवा कर किशोरी के पिता को बाल विवाह न्यायपीठ के समक्ष पेश किया। पूछताछ करने के बाद विधिक कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक करणवीर सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री की शादी कर रहा है। सूचना मिलते ही बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता के साथ विवाह स्थल पर पहुंच गए। हालांकि बारात 21 मई को आनी थी। पुलिस को देखते ही लोगो में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शादी को रुकवाते हुए किशोरी के पिता को बाल विवाह न्यायपीठ/ बाल कल्याण समिति के न्यायालय में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने किशोरी के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह बालिग होने तक लड़की की शादी न करें। मजिस्ट्रेट ने बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि किशोरी के परिजनों को परामर्श दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें