फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चंबल में कूदने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चंबल नदी में कूदने जा रही वृद्धा को पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया। इससे महिला की जान बच गई। पूछताछ में महिला ने परिजन से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात स्वीकार की। वृद्धा मध्य प्रदेश के जिला भिंड थाना फूप बदाकुर की रहने वाली है। थाना बढ़पुरा के अंतर्गत चंबल पुल पर पिकेट ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल अजीत सिंह व सिपाही राहुल शर्मा तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी नजर एक वृद्ध महिला पर पड़ी, जो ऑटो से उतरकर चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से उसे बचा लिया। महिला ने अपना नाम रामादेवी (65) निवासी ग्राम नाहर बनी बदाकुर, थाना फूप, जिला भिंड (म.प्र.) बताया। महिला ने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही। बाद में पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर उसके पुत्र को मौके पर बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। साथ ही वृद्धा को परेशान न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें