फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सैफई रोडवेज डिपो से चोरी तिजोरी पुलिस ने की बरामद

Thu, 15 Feb 2024 02:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निशानदेही पर तिजोरी की बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिवाली की रात सैफई रोडवेज डिपो से नकदी से भरी तिजोरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उनकी निशान देही पर तिजोरी को बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया 12 नवंबर 2023 दिवाली की रात सैफई रोडवेज डिपो से तिजोरी व कैश चोरी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुस्तकीम व इकरार अली को 13 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 29 जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में आमीन को गिरफ्तार किया गया था और इन सभी से कुल दो लाख 45 हजार रूपये की बरामदगी की गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में सलीम निवासी नगला चोप थाना चकरनगर व आफताब निवासी रकसिया थाना वैदपुरा का नाम प्रकाश में आया था। दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को भरथना पुलिस ने कोर्ट से रिमांड लेकर आरोपियों की निशानदेही पर चंबल नदी के पास से रोडवेज डिपो से चोरी की गयी तिजोरी को बरामद कर ली गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें