फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार लूट की झूठी सूचना पर दो थानों की पुलिस दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। टकरुपुरा बिजली घर के पास मंगलवार देर शाम कार लूट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच में यह मामला वित्त से जुड़ा निकला। चकरनगर के चन्नू ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके सूचना दी थी। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी कार रोककर मारपीट की और लूटकर भाग गए। लवेदी व बकेवर थाना की डेल्टा और मोबाइल पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने सूचना देने वाले और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि कार पर वित्त बकाया था। वित्त कर्मी ही कार को ले गए थे। शिकायतकर्ता चन्नू ने पुलिस को गलत सूचना दी थी। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें