इटावा। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नकल रोकने एवं फर्जी परीक्षार्थियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी। परीक्षा में 64 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियों अंतिम रूप दिया जा रहा है।
परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र तक पुलिस सुरक्षा और डबल लॉक में पहुंचाया जाएगा। परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में आयोजित होने वाली परीक्षा में कड़ी चौकसी रहेगी। परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो इसके लिए हर स्तर पर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता गठित किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करते रहे हैं।
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर खुफिया विंग अलर्ट रहेगी। इसके अलावा, एसटीएफ भी परीक्षा पर नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के मकसद से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर हेल्प डेस्क और पुलिस कर्मी को तैनात किया जाएगा, ताकि जाम जैसी कोई स्थिति उत्पन्न न हो।
इन केंद्रों पर होगी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा
राजकीय इंटर काॅलेज शास्त्री चौराहा, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज ईदगाह चौराहा ,दिल्ली पब्लिक स्कूल, अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कटरा शमशेर खां, पुलिस माॅडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइन, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज कटरा शमशेर खां, ज्ञानस्थली एकेडमी कटरा शमशेर खां, एचएमएस इस्लामियां इंटर कॉलेज, बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बंगाली कालोनी, सेवनहिल्स इंटर कॉलेज पक्का बाग, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज एसडी फील्ड, रेडबुड ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरैया चुंगी, कर्मक्षेत्र पीजी काॅलेज, पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल मानिकपुर मोड ग्वालियर बाईपास, ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कालोनी, एपीएस काॅलेज मुलायमनगर, तथागत बुद्ध महिला महाविद्यालय चितभवन, ब्लू वर्ड इंटर कॉलेज रतननगर ग्वालियर बाईपास, सुमन विद्यापीठ इंटर कॉलेज पक्काबाग, नारायण कालेज साइंस एंड आर्ट्स आलमपुर हौज, डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री शीतल प्रसाद शोराबाल बालिका इंटर कॉलेज, ठा. राजेश सिंह महाविद्यालय पचावली रोड, सरस्वती महाविद्यालय टिक्सी मंदिर, अतर सिंह शर्मा इंटर कॉलेज चितभवन, शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल उदी मोड़, ज्ञानचंद्र जैन वैद्य इंटर काॅलेज इकदिल, रामवती राजबहादुर डिग्री काॅलेज पृथ्वीपुर, जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल, श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।