फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकर ले जा रहे लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना पुलिस ने सोमवार रात एक ट्रक लुटेरे को दबोचा है। लुटेरा ट्रक को लूटकर ले जा रहा था और जीपीएस से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।
विज्ञापन

नोएडा से कोरियर लेकर लखनऊ जा रहे ट्रक में फिरोजाबाद से दो लोग सवार हुए। इन लोगों ने चालक को एक जगह चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। चालक के रुपये व मोबाइल ले लिए और हाथ पैर बांधकर ट्रक में ही डाल दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके सैफई बाईपास पर ट्रक को पकड़ लिया। एक लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस लुटेरे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। भागे हुए लुटेरे को पकड़ने के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ बताने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार मालिक को जीपीएस के जरिए ट्रक की लोकेशन किसी अन्य रास्ते पर दिखी तो उसने सैफई पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करके ट्रक व लुटेरे को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें