फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिकअप भिड़ीं, युवक की मौत, दस लोग घायल

Tue, 21 Nov 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नेशनल हाईवे पर पिकअप में पीछे से आ रही दूसरी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप सवार तिलक चढ़ाकर फिरोजाबाद लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाला युवक लड़की का फुफेरा भाई और इटावा निवासी था।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना सड़ामई गांव निवासी राजू अपनी पुत्री आशू का तिलक लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ कानपुर देहात के मुंगीसापुर पिकअप से गए थे। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे तिलक चढ़ाकर घर जाने के दौरान कुछ रिश्तेदारों को सिविल लाइन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास पिकअप रोककर उतार रहे थे। तभी पीछे से आ रही दूसरी पिकअप ने टक्कर मार दी।
हादसे में राजू के बहनोई राकेश कुमार के पुत्र जितेंद्र (36) निवासी डूंगरी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की मौत हो गई। वहीं, रामशरन, नवाब सिंह, राहुल, नीरज, सनी, रामलखन, नेहा निवासी सड़ामई थाना मटसेना व दूसरे पिकअप में सवार कैलाश निवासी सरीला हमीरपुर घायल हो गए। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से फिरोजाबाद के लोगों को परिजन ट्रामा सेंटर में रेफर कराकर ले गए हैं। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि पिकअप में पिकअप ने पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में एक युवक की जान गई है। दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें