फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थरी गांव में रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रही थीं, भरथना-बिधूना मार्ग पर हादसा, ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा (भरथना)। बिधूना मार्ग पर भैसाई गेट के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा गांव की अल्लाहरक्खी (50) पत्नी शौकीन अली व नेहा (30) पत्नी आरिफ शुक्रवार को परिवार के साथ थाना क्षेत्र के थरी गांव में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि (सुपुर्दे खाक) में शामिल होने गई थीं। यहां से रात करीब आठ बजे सभी ऑटो से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन




इस दौरान भरथना-बिधूना मार्ग पर भैसाई गेट के सामने दूध के डिब्बे लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में अल्लाहरक्खी व नेहा की मौके पर मौत हो गई। चालक शाहिद (25) निवासी चकरनगर, जुलेखा (40) पत्नी यूनुस, मुबीना (45) पत्नी रफीक निवासी कुनैरा, शहनाज, नफीसा निवासी कुनैरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


यहां शाहिद, मुबीना और जुलेखा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को थाने में खड़ा करा लिया है। अपराध निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। चालक के साथ पिकअप को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें