फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ठंड और शीतलहर के बीच घने कोहरे ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक दिन थोड़ी राहत देने के बाद बुधवार को पारा एक डिग्री लुढ़ककर छह पर पहुंच गया। गलन और शीत लहर के कारण लोग परेशान रहे। ऐसा लगा माना शरीर जकड़ा जा रहा हो।
विज्ञापन

सुबह से कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता करीब 20 मीटर रही। इससे आवागमन प्रभावित रहा। हाईवे पर कई जगह वाहन भी टकराए।
दोपहर करीब दो बजे धूप तो खिली लेकिन ठंडी हवाओं के कारण इसका असर कम ही रहा। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
दफ्तरों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को जहां अलाव दिखे, वहीं ठहर गए। शाम छह बजे के बाद फिर हाईवे पर कोहरा दिखने लगा। शहरों में भी आठ बजे तक सन्नाटा छा गया। घरों में दिन भर ब्लोअर और हीटर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें