फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वही हॉल...वही मंच...बस चुप थे जननायक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल या नेताजी मुलायम सिंह यादव की कोठी पर जनसैलाब पहली बार नहीं था। ऐसे कई मौकों का गवाह सैफई बना हुआ है। इस बार कोठी का हॉल भी वही था...पंडाल का मंच भी वही...बस नहीं थे तो लोगों की समस्याओं सुनने वाले जननायक।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव नए आवास के हॉल में ही अक्सर बैठते थे। यहीं पर बैठकर समस्याएं भी सुनते थे और लखनऊ से लेकर दिल्ली तक फोन करके उनका समाधान भी कराते थे।
सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक नेता जी पार्थिव शरीर इसी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। दो दिन तक लोग उनके दर्शन को बेताब भी रहे। हॉल में दर्शन करने भी गए, लेकिन इस बार नेता जी का मुस्कुराता चेहरा नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सब थे, पर सबके मसीहा मुलायम सिंह यादव चुप थे। सबकी आंखों में आंसू और नेता जी का चेहरा था।
यही हाल नुमाइश पंडाल का था। यहां सुबह पौने 11 बजे पहुंचे अंतिम यात्रा का रथ देखकर पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा। बस अब नारे नेता जी जिंदाबाद की जगह नेता जी अमर रहें के थे। नेता जी मंच पर लाए तो गए, लेकिन वह शांत थे। लोग याद करके फफक रहे थे। मार्च में होली का दिन याद करके उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राफल वाल्मीकि ने बताया कि वैसे तो हर बार होली का उत्सव नेता जी के आवास पर ही मनाया जाता था, लेकिन नेता जी इच्छा पर इस बार होली महोत्सव पहली बार नुमाइश पंडाल में आयोजित किया गया था। नेता जी होली पर बहुत खुश थे...उन्होंने सबके साथ फूलों की होली खेली थी, लेकिन मंगलवार को मंच पर नेता जी शांत लेटे थे। हमारे मसीहा हमेशा के लिए चुप हो गए हैं। (संवाद)
डेढ़ माह से सेवा कर रहे थे धर्मेंद्र, रह-रह कर हो रहे थे बेसुध
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत करीब डेढ़ माह पहले बिगड़ गई थी। तब से उनके भतीजे और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मेदांता में ही उनकी सेवा कर रहे थे। सोमवार को उनके निधन की सूचना भी उन्हाेंने सैफई में पिता अभयराम यादव उन्हीं ने फोन करके रोते हुए दी थी। सोमवार मेदांता से एंबुलेंस भी बैठकर भी धर्मेंद्र खुद आए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को भी घर और मंच पर उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें