फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मरीजों और तीमारदारों को गेट नंबर दो और तीन से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों और तीमारदारों के प्रवेश की व्यवस्था बदली गई है। बुधवार सुबह करीब ढाई घंटे तक मरीज और उनके तीमारदार गेट नंबर चार से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उनके अंदर जाने के लिए गेट नंबर दो और तीन खुला रहेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े इंतजार किए गए हैं। इसके तहत करीब ढाई घंटे तक मेडिकल कॉलेज का गेट नंबर चार बंद रहेगा। जनपद मैनपुरी की ओर से आने वाले मरीजों व तीमारदारों के वाहन सैफई पेट्रोल पंप से प्रवेश होकर पीजीआई चौराहे से गुजरते हुए गेट नंबर चार की जगह गेट नंबर दो और तीन से अंदर से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, इटावा से आने वाले लोग, गोला चौराहा से चंदगीराम चौराहा होते हुए पीजीआई चौराहे से गेट नंबर दो या तीन से प्रवेश कर सकते हैं। दोपहर एक बजे के बाद गेट नंबर चार को मरीजों और तीमारदारों के लिए खोल दिया जाएगा।



34 प्वाइंट की सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम
पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 34 प्वाइंट बनाए गए हैं। हवाई पट्टी रुकइया नहर, राहिल पुल, हवाई पट्टी के पीछे मठिहार, सैफई गोल चौराहा, सैफई पेट्रोल पंप, हैवरा तिराहा, वैदपुरा चौराहा समेत 34 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के लिए चार एएसपी, 10 सीओ, 28 थाना प्रभारी, 125 एसएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल 760, महिला सिपाही 124 तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



जहां सीएम आ रहे वहां सफाई कराई, बाकी जगह इंतजाम बदहाल
सैफई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवगमन को लेकर सोमवार शाम से अधिकारियों ने सैफई को चमकवान शुरू कर दिया था। जिन जगहों पर मुख्यमंत्री को आना था वहां सभी जगह, साफ-सफाई और मरम्मत कराई गई। 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर, सैफई हवाई पट्टी से आने वाले रास्ते की साफ-सफाई और मरम्मत कराई गई। इमरजेंसी ट्रामा सेंटर और ऑडिटोरियम की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई गई हैं। वहीं पैरामेडिकल कॉलेज के ब्लॉक नंबर 2, 3, 4, 5, 6 में भी मुख्य द्वार के सामने ही गंदगी और छात्रावास की अव्यवस्थाओं को सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें