फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लिफ्ट न चलने पर मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को अपने मरीजों को बिना ट्राई साइकिल और स्ट्रेचर के डॉक्टरों के पास आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के यशोदा नगर निवासी दिनेश प्रताप को वृद्ध मां को बिना व्हील चेयर और स्ट्रेचर के सर्जन को दिखाने के लिए प्रथम तल पर ले जाना पड़ा। साथ में पिता भी थे। दिनेश ने बताया कि मां को पैरालाइसिस है। सर्जन को दिखाने जा रहे हैं। व्हील चेयर या स्ट्रेचर उपलब्ध न होने की बात कही। लिफ्ट न चलने के कारण रोजाना कई तीमारदार अपने मरीजों को इसी तरह ऊपरी मंजिल में लेकर जाते हैं। यह स्थिति तब है जब जिला अस्पताल में पिछले सोमवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद लिफ्ट बंद देख नाराजगी जताते हुए सात दिन के अंदर लिफ्ट सही कराने के निर्देश दिए थे। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने कहा कि लिफ्ट चलाने का प्रयास किया जा रहा। इससे मरीजों को प्रथम और द्वितीय तल पर आने जाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें