इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी सुभाष ने बताया कि मोहकम सिंह (42) पुत्र मुलायम सिंह शुक्रवार की दोपहर नोएडा से आगरा तक बस से आए थे। इसके बाद आगरा से इटावा बस से आ रहे थे। रास्ते में उनको जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। बस चालक उन्हें जसवंतनगर तहसील के पास फेंक गया। एक परिचित ने बेहोश पड़ा देख सूचना दी थी, जिस पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई ने बताया कि मोहकम से करीब 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कपड़ों भरा बैग जहरखुरान ले गए हैं। (संवाद)