फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी जलाई जा रही पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कृषि विभाग किसानों को पराली न जलाने और उससे खाद बनाने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी खेतों में पराली जलाई जा रही है।
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक होने की वजह से प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों ने जागरुकता के लिए कई गोष्ठियां कीं। किसानों को पराली के जरिये समृद्ध बनने की सीख दी जा रही है लेकिन क्षेत्र के अधिकांश गांवों में तस्वीर इसके उलट है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उनके सामने पराली जलाना मजबूरी है।
धान कटने के बाद खेत में उसके अवशेष को एकत्र कराने में काफी समय व धन खर्च होता है। इस बार बारिश के कारण पैदावार कम होने से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। खेत खाली करने में समय ज्यादा लगता है। इस बीच खेत की आर्द्रता समाप्त होने का डर रहता है। इसलिए पराली जला देते हैं। एडीओ कृषि राजेश चौबे ने बताया कि पराली जलाने की जानकारी नहीं है। किसानों को फिर से समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें