फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कैफियत एक्सप्रेस के कोच में आग की सूचना से खलबली

Sun, 24 Dec 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। शनिवार सुबह 4:45 बजे आजमगढ़ से दिल्ली जा रही 12225 कैफियत एक्सप्रेस के एस-7 कोच में धुआं निकलने की सूचना पाते ही रेलवे अधिकारी मौके पर दौड़े। रेलवे अधिकारियों, दमकल विभाग और पुलिस ने बलरई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच की। जांच में पहियों पर लगे डिस्क के घिसने की वजह से धुआं निकलने का मामला सामने आने पर रेलवे, दमकल और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस के जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से गुजरते ही ट्रेन में खलबली मच गई थी। ट्रेन के बलरई स्टेशन पहुंचने से पहले यात्रियों के चेन पुलिंग करते ही ट्रेन बलरई स्टेशन से पहले खड़ी हो गई। ट्रेन के एस-7 कोच के ब्रेकों में से धुआं उठते देख ट्रेन में सवार यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। इससे यात्रियों में खलबली मच गई।
शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे बलरई रेलवे स्टेशन को सूचना मिली कि आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत (12225) में आग लगी है। स्टेशन से ऑन ड्यूटी स्टाफ ने दमकल विभाग, पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही सभी विभागों के अधिकारी सुरक्षा किट के साथ बलरई रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन को बलरई स्टेशन पर में रोक लिया गया था, ट्रेन के एस- 7 कोच से धुंआ निकलने की सूचना पर बोगी की जांच की तो पहिए के डिस्क में खराबी पाई गई।
विज्ञापन

मरम्मत के बाद ट्रेन लगभग एक घंटे बाद 5:40 बजे रवाना हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान के अलावा बलरई और जसवंतनगर थाना के साथ जीआरपी के अलावा कई थानों के फोर्स तथा फायर बिग्रेड की पांच से छह छोटी बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची। कैफियत एक्सप्रेस के एस-7 कोच की ब्रेक बाइंडिंग ठीक करने के बाद एहतिहातन कोच को खाली कराकर ट्रेन को दिल्ली के लिए आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें