ताखा। लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने 14 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक दिन का वेतन काट दिया है।
पंचायत सहायकों की ओर से ग्राम पंचायतों के पंचायत डाटा नहीं बनाने, सर्वे के रजिस्टर पूर्ण नहीं करने व आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी मिली थी। इस पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नौ फरवरी को बीडीओ ताखा के मुख्यालय पर बैठक में नहीं पहुंचने पर 14 पंचायत सहायकों का एक दिन का वेतन काटा गया। ग्राम पंचायत कुरखा, भरतपुर खुर्द, कुदरैल, नगरिया खनांबाध, ताखा, सोरों, आडरपुर, रतहरी सरावा, पुंजा, चमरपुर रुद्रपुर, बकौली, शेखपुर पचार, कदमपुर और अघीनी के पंचायत सहायकों को नोटिस दिए गए हैं। एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल यादव ने बताया कि काम में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। काम धीमी गति से करने के साथ ही बीडीओ की बैठक में न आने पर सभी का एक दिन का वेतन भी काटा गया है।