फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पक्का वार्ड मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Sat, 19 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के पक्का बाग वार्ड के कई मोहल्लों के लोग मूलभूत सुविधाएं न होने से परेशान हैं। इस समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य एवं जन अधिकार के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संस्था के संयोजक विनोद सिंह चौहान ने बताया कि अर्जुन नगर, कृष्णा नगर कॉलोनी, जय भारत कॉलोनी, रामलीला रोड, आनंद नगर, शिवनारायण की मड़ैया, विकास कॉलोनी, एकता कॉलोनी, मानिकपुर मोड़, मेहरा चुंगी, सुंदरपुर नगर, देशरमऊ रोड, कमला नगर, नई बस्ती आदि में डिस्पेंसरी, प्राथमिक पाठशाला पार्क, बारातघर, मिनी स्टेडियम के लिए ज्ञापन में मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दीपक राज, वीरू कठेरिया एडवोकेट, आलोक वर्मा एडवोकेट बीके कुलश्रेष्ठ धीरेंद्र सिंह यादव कैलाश नारायण शर्मा आदि लोग शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें