फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बाढ़ आने से छुआरा के भाव चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ आने की वजह से इस बार छुहारा का आयात नहीं हो सका है। बाजार में छुहारे की कमी होने की वजह से इसके दामों 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं बिहार में इस बार अच्छी पैदावार होने की वजह से मखाने के दामों में लगभग 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजनों में पकवान बनाने के लिए हर साल मेवों की खरीदारी बढ़ जाती है। दामों में भी किसी न किसी वजह से उतार चढ़ाव होता है। इस बार भी नवरात्रों से पहले छुहारों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। बाजार में 260 से 300 रुपये तक मिलने वाला छुहारा अब 380 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। एक दुकान के संचालक विशाल जैन ने बताया कि जिले में पाकिस्तान से छुहारा आता है। इस बार वहां बाढ़ आ जाने की वजह से दम बढ़े हैं।
विज्ञापन

ये हैं दाम (रुपये/किलो)
- छुहारा - 300 से 380 (पहले 260 से 320 तक)
- मखाना - 400 से 500 (पहले 600 से 700 तक )
- गरी - 200 से 220
- किसमिस - 340 से 320
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें