फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 9 मई से होगी पचनद क्रिकेट चैंपियनशिप

Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चंबल परिवार के बैनर तले 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में 9 से 21 मई तक पचनद क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित होगी। हिम्मतपुर मैदान पर औरैया, इटावा, जालौन और भिंड के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पचनद क्रिकेट चैंपियनशिप का पोस्टर आयोजन समिति ने जारी किया है। चंबल परिवार के प्रमुख डॉ. शाह आलम राना ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता के संयोजक कपिल तिवारी ने बताया कि चैंपियनशिप के विजेता को पंद्रह हजार रुपये, उप विजेता टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार और ट्राफी दी जाएगी। लगातार तीन चौके और तीन छक्के मारने वाले बल्लेबाज को 201 रुपये दिए जाएंगे। आयोजन समिति में सत्येंद्र सिंह प्रधान, संजय दुबे, वीरेंद्र सिंह सेंगर, सचिन यादव आदि शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें