सैफई। पेसमेकर घोटाले में लखनऊ जेल में बंद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉक्टर समीर सर्राफ को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। विश्वविद्यालय के तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने सात फरवरी 2022 को सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे की ओर से की जा रही थी। उन्होंने शासन से अनुमति लेने के बाद डॉ. समीर सर्राफ को सात नवंबर 2023 को दुमीला बॉर्डर से गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट लखनऊ में पेश कर जेल भेज दिया था। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी चार्जशीट फाइनल नहीं की गई है। पूरे मामले में कई और लोग शामिल हैं। अभी गहन जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। (संवाद)