फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की मेधावी अनम को सदर विधायक ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। कस्बा की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा कुमारी अनम ने 92.5 अंक पाकर प्रदेश में 18वां स्थान हासिल किया है। जिस पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने उसके घर पहुंचकर अनम को सम्मानित किया। विधायक के पूछने पर अनम ने उन्हें बताया कि वह डॉक्टर बनकर बेसहारा लोगों की जान बचाना चाहती है। अनम के पिता मो. अबरार हुसैन की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटी डॉक्टर बने और गरीबों की मदद करे यही उनकी कामना है। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. सौरभ दीक्षित ने अनम को वस्त्र और घड़ी भेंट की। ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें