फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का संगठन विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34::::नए पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन


इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के आवास पर हुई। इसमें संगठन को मजबूती देने और विस्तार पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए तमाम अवसर दिए जा रहे हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों की बेवजह वसूली रोकने की मांग की गई। बैठक में सर्वेश वर्मा सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष, अजीत जैन किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष और राजेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी बने। गोपाल पोरवाल को जिला मंत्री, सुशील यादव व तेजपाल राजपूत को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। घनश्याम दास केसरवानी, दीपक जैन और अशोक अग्रवाल नगर इकाई में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। बैठक का संचालन महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें