फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 22 घंटे बिजली मिलने के आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां

Thu, 15 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन में फॉल्ट होने से रातभर अंधेरे में रहा आधा शहर
विज्ञापन

क्रासर
गुरु तेग बहादुर फीडर में मुख्य केबिल जलने से गुल हुई थी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शासन के 22 घंटे बिजली देने के आदेशों की शहर में धज्जियां उड़ रहीं हैं। आलम यह है कि शहर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां के लोग बिजली की समस्या से न जूझ रहे हों। कभी असमय फाल्ट होने पर या फिर अघोषित कटौती होने, बार-बार की ट्रिपिंग, केबिल जलने की वजह से परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। इन दिनों बेतहाशा पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों में रहने के बावजूद व्याकुल हो रहे हैं।
गुरुतेग बहादुर फीडर से संबद्घ क्षेत्रों के लोगों को बुधवार की रात काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पीछे स्थित मोहल्ला करौल में रात 12 बजे गुल हुई बिजली ऐसे गायब हुई कि आठ घंटे बाद सुबह आठ बजे आई। इस वजह से सुबह लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। जबकि रात भर कई पंखे चलने की वजह से सुबह तक इन्वर्टर तक जवाब देने की स्थिति में पहुंच गए। शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली की वजह से लोग परेशान रहे। कटरा साहब खां, साबितगंज, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा आदि शामिल हैं। जबकि घटिया अजमत अली, सती मोहल्ला, नौरंगाबाद ढाल आदि क्षेत्रों में कम वोल्टेज आने की वजह से लोग और ज्यादा परेशान रहे। इस वजह से बिजली के कोई भी उपकरण नहीं चल सके। लाइनपार क्षेत्र अशोक नगर व गांधीनगर आदि क्षेत्रों में भी बिजली का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लोकल फाल्ट की वजह से कुछ जगहों पर बिजली व्यवस्था बाधित रही। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास बिजली खराब होने की सूचना मिली थी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि समस्या को जल्द दूर करें।
- श्री प्रकाश, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें