इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में नौ और 11 नवंबर को भी ओपीडी चलेगी। आयुर्विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि कुलसचिव की ओर से नौ और 11 नवंबर को अवकाश घोषित करके ओपीडी नहीं चलने के बात कही थी, पर मरीजों की सुविधा के लिए अब नौ और 11 नवंबर को पूरे समय तक ओपीडी की सेवाएं चलेंगी। संवाद