फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में लाया जाएगा एक और शेर, आठ भालू भी लाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मनन की मौत के बाद अब गुजरात से एक और शेर और आठ भालू लाने की तैयारी है। सभी भालू रांची के बिरसामुंडा पार्क से लाए जाएंगे। इसके लिए सफारी प्रशासन पत्राचार कर रहा है।
विज्ञापन

सफारी में भालू सफारी बनाई गई है। उद्घाटन के समय यहां पर चार भालू लाए गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को कभी-कभी इनके दीदार हो पाते थे। ये देखते हुए सफारी प्रशासन ने आठ भालू लाने की तैयारी की है। सभी को लाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। वहीं इटावा सफारी में एक और शेर जूनागढ़ से लाया जाएगा।
इससे सफारी में शेरों की संख्या 19 हो जाएगी। पार्क के डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि सफारी के डॉक्टरों की टीम रांची जाएगी। वहां भालुओं की सेहत की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें यहां लाने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें