फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Sat, 11 Feb 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो बच्चों और एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के इन्द्रावखी गांव निवासी प्रदीप बाजपेई बेटे अखिल के साथ देर शाम गांव से निबाड़ीकला निमंत्रण में जा रहे थे। भरथना थाना क्षेत्र के सराय चौरी निवासी विनय कुमार बहन डोली और भांजे बॉबी के साथ महेवा की तरफ जा रहे थे। उन्हें बस से दिल्ली जाना था। निवाड़ीकला रजबहा के नजदीक दोनों की बाइकें आकरा गईं। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर पहुंची अहेरिपुर चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी महेवा पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें