इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर दो बाइकों में टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मनियामऊ गांव के सामने शिवा (30) पुत्र सुरेंद्र निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर भरथना रोड बकेवर बाइक से सड़क पार कर रहा था। तभी बकेवर की ओर जा रहे बाइक सवार जितिक (22) निवासी गांव लुधियानी थाना बकेवर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने शिवा को मृत घोषित कर दिया और जितिक की गंभीर स्थिति देख उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शिवा सोमवार को बाइक से गांव मनियांमऊ स्थित ससुराल आया था। ससुर दीप चंद्र से मिलने के बाद वह वापस घर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। मृतक सफाई कर्मचारी था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी पूनम व दो बेटों के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं
राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं